फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख न मिलने पर तोड़ा रिश्ता

Sat, 05 Nov 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर तय रिश्ता तोड़ दिया गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। 
गांव तकिया दीनारपुर निवासी शेर सिंह ने बताया कि उसने अपनी पुत्री ज्योति सिंह उर्फ पिंकी की शादी जुलाई माह में लखीमपुर खीरी के थाना भीरा के गांव आम टांडा निवासी एक युवक से तय की थी। रोक की रस्म के बाद 25 अक्तूूबर को तिलक की रस्म करना तय हुआ था। आरोप है कि तिलक की रस्म से पहले ही वर पक्ष की ओर से दहेज में पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी गई। साथ ही मांग पूरी न होने पर तिलक चढ़ाने से इनकार कर दिया गया। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर तय रिश्ता तोड़ दिया गया। शेर सिंह ने शनिवार को थाना दिवस में सीओ से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। सीओ जगतराम जोशी ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें