थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक शहर से सटे गांव में पुत्री के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने युवती के माता-पिता की पिटाई कर दी। युवती के पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिला।
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री गांव में एक परिचित के घर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही एक युवक ने पुत्री को रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। रास्ते से वापस लौटकर घर पहुंची पुत्री ने घटना बताई तो घर वालों ने युवक से विरोध जताया। इस पर नाराज युवक ने पीड़िता के पिता और मां की पिटाई कर दी। युवती के पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिला। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी बृजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।