फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति, ससुर पर लिखाई दुराचार की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 12 Apr 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो न्यूरिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
दोनों पर देह व्यापार कराने का भी आरोप
 पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक युवती की ओर से एक युवक और उसके पिता के खिलाफ दुराचार सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
युवती ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 16 फरवरी, 2014 को मोहल्ले के ही एक युवक ने उसके साथ रेप किया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा था। बाद में आरोपी के घर वालों ने निकाह करने की बात कहकर समझौता कर लिया। समझौते के मुताबिक छह महीने बाद आरोपी ने उससे निकाह कर लिया लेकिन कुछ दिनों बाद ही ससुर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। आरोप है कि पति देह व्यापार का धंधा करवाता था। 26 नवंबर, 2015 को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ कुकृत्य किया गया। उसने जब ऐतराज किया तो पति ने 27 नवंबर को तलाक दे दिया। इस पर वह अपने मायके आकर रहने लगी। 22 फरवरी को वह मायके में अकेली थी तभी उसका पति घर में घुस आया और मारपीट कर दुराचार किया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें