मोहल्ला एकतानगर में पति से कहासुनी होने से नाराज पत्नी ने फोन कर अपने मायके वालों को बुला लिया और पिता, भाई और मां के साथ मिलकर पति की जमकर पिटाई कर दी। शहर कोतवाली पुलिस ने घायल की ओर से आरोपी पत्नी, उसके पिता शाहजहांपुर जिले के कसबा तिलहर निवासी सुभाष चंद्र गुप्ता समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला एकतानगर निवासी गोपाल कसौधन ने बताया कि वह मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं। उनकी शादी 17 अप्रैल 14 को तिलहर (शाहजहांपुर) निवासी प्रिया के साथ हुई थी। पत्नी उसके साथ आए दिन गाली-गलौच करती रहती है। शुक्रवार को कहासुनी होने पर पत्नी ने मोबाइल से फोन कर अपने पिता, भाई और मां को बुला लिया। जब वह काम कर घर वापस लौटा तो आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। गुप्तांग पर भी चोटें मारीं। उसकी मां के साथ भी गालीगलौज कर अभद्रता की। आरोप है कि मारपीट के बाद पत्नी घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और आठ हजार रूपये लेकर मायके वालों के साथ चली गई। शहर कोतवाल ने बताया कि घायल गोपाल कसौधन की ओर से उसकी पत्नी, ससुर, सास व साले दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।