फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइन से टकराकर गिरा बिजली का तार, तीन झुलसे

Thu, 13 Oct 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

धान की बाली बीनते वक्त कंबाइन से टकराकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर एक किशोर और दो महिलाएं  झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया है। हादसे की सूचना मिलने पर बिजली विभाग के  कर्मचारियों ने करंट बंद कराया। हादसे को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महोफ गांव के निवासी तुलसीराम मजदूरी करते हैं। बृहस्पतिवार को मजदूर की पत्नी भागवती (38), बेटा मेषपाल (12) और गांव की झरनादेवी पत्नी थपनलाल पड़ोस के गांव बिकारीपुर में धान की बाली बीनने गए हुए थे। खेत पर कंबाइन से धान की कटाई भी चल रही थी। इस बीच कंपाइन से खेत के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आकर धान की बाली बीन रहे किशोर मेषपाल, भागवती और झरना देवी झुलस गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर काम कर रहे लोग आ गए और तीनों को इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। हादसे की सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों को दी गई। जिसके बाद टूटे तार से करंट बंद करा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें