फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म

Thu, 13 Oct 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
दलित किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
खेत पर शौंच करने गई दलित किशोरी को गांव के  एक युवक ने खेत पर बंधक बना लिया। किशोरी के दुपट्टे से उसके हाथ पैर बांध दिए। जिसके बाद आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म किया। 24 घंटे बाद आरोपी के जाने पर किसी तरह बंधनमुक्त होकर किशोरी घर पहुंची और वारदात की जानकारी परिवारीजनों को दी। पिता से सूचना मिलने पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन भी किया। 
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 अक्तूबर को दोपहर दो बजे उसकी 15 वर्षीय पुत्री खेत पर शौंच के लिए गई थी। गन्ने के खेत पर पहले से गांव का देवदत्त मौजूद था। आरोप है कि देवदत्त ने किशोरी को पकड़कर खेत में खींच लिया। इसके बाद उसके हाथ पैर दुपट्टे से बांध दिए। जिसके बाद आरोपी युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी किशोरी को खेत पर ही बंधक बनाकर रखा रहा। बुधवार दोपहर दो बजे आरोपी खेत से बाहर चला गया। इस बीच किसी तरह किशोर ने खुद को बंधनमुक्त किया और सीधे घर पहुंच गई। परिवारीजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद देर शाम परिवार वाले पुलिस चौकी पहुंचे और घटना की तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने मामले को जांच में टाल दिया। देर रात तक कोई कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों संग गुस्साए परिवार वालों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी देवदत्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। जिससे पूछताछ की जा रही है। 
आरोपी एक साल पहले कर चुका छेड़छाड़ 
आरोपी पर वैसे तो कोई पुराना अपराधिक मामला दर्ज नहीं है। बताते है कि एक साल पहले आरोपी देवदत्त ने पीड़ित किशोरी से छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद मामले में दोनों परिवारों के बीच सुलह होने के कारण कानूनी कार्रवाई नहीं की गई थी। आरोपी पल्लेदारी करता है। 
विज्ञापन

पिता न होने के कारण हुई सूचना में देरी 
किशोरी बुधवार दोपहर को अपने घर पहुंच गई थी, लेकिन वारदात की सूचना देर शाम को पुलिस को दी गई थी। इसके अलावा 24 घंटे किशोरी के लापता रहने के बाद भी पुलिस को जानकारी क्यों नहीं दी गई। इसको लेकर परिवारीजनों का कहना है कि दस अक्तूबर को लड़की के पिता बड़ी बेटी के घर शाहजहांपुर गए थे। पिता की गैर मौजूदगी में किशोरी गायब हुई। इसके बाद दूसरे दिन पिता जब लौट कर वापस आए तो उन्होंने 12 अक्तूबर की सुबह पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। दोपहर में किशोरी घर पहुंची। जिसके बाद मामले में कार्रवाई को लेकर परिवारीजन सोंच विचार करते रहे और बाद में तहरीर दी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें