फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पुत्र ने शिक्षक को धुना

Sat, 07 May 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
पीड़‌ित - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
कोटेदार के घर से स्कूल लौट रहे सांसद आदर्श गांव के प्राथमिक स्कूल नंबर दो मेें तैनात शिक्षक अनिल कुमार मंडल की प्रधान पुत्र ने स्कूल के मिड डे मील को लेकर हुए विवाद पर पिटाई कर दी। शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल शिक्षक का मेडिकल परीक्षण कराया है। 
विज्ञापन

घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। सांसद आदर्श गांव गुलड़िया भूपसिंह के प्राथमिक स्कूल नंबर दो में तैनात समायोजित शिक्षक अनिल कुमार मंडल ने बताया कि वह इंचार्ज शिक्षक अमीर हसन के साथ कोटेदार की दुकान से एमडीएम की जानकारी कर वापस लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में मिले प्रधान पुत्र सुनील कुमार ने उन्हें रोक लिया और स्कूलों में होने वाले अवकाश को लेकर सारा खाद्यान्न स्कूल में न रखकर कुछ मात्रा में खाद्यान्न स्कूल में रखने को कहा। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इससे गुस्साए प्रधान पुत्र ने उनकी पिटाई कर दी। आरोप है कि किसी धारदार हथियार से भी वार किया। बलरामपुर चौकी पुलिस ने घायल शिक्षक अनिल कुमार मंडल की ओर से प्रधान पुत्र सुनील कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने घायल को डॉक्टरी जांच के लिए सीएचसी भेजा है। 
विज्ञापन


स्कूल के शिक्षक से खाद्यान्न को लेकर उसके छोटे भाई सुनील कुमार से कहासुनी हुई थी। धारदार हथियार से वार या पिटाई करने का आरोप झूठा है। 
- अनिल कुमार सिंह, प्रधान पुत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें