फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा के अंतिम संस्कार को लेकर रिश्तेदार भिड़े, हंगामा

Sun, 26 Feb 2017 10:13 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
 संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत के बाद रिश्तेदार अंतिम संस्कार को लेकर भिड़ गए। सीएचसी परिसर में जमकर हंगामा किया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही रिश्तेदार शव लेकर निकल गए। 
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के खुटार क्षेत्र के ग्राम नवदिया दोदपुर निवासी भगवानदीन की साठ वर्षीय पत्नी सुशीला देवी की रविवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सीएचसी पहुंचने पर वृद्धा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत का पता लगते ही नगर में रहने वाले मृतका के दो रिश्तेदार सीएचसी पहुंच गए। इसके बाद अंतिम संस्कार को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। दोनों शव साथ ले जाने की जिद कर रहे थे। सीएचसी प्रशासन ने मेमो के जरिए वृद्धा की मौत की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इस बीच पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों रिश्तेदारों में विवाद शांत हो गया और वह शव लेकर निकल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी जानकारी की। एसएसआई एमएस विष्ट ने बताया कि पुलिस पहुंचने से पहले वृद्धा के शव उसका शव सीएचसी से उठा ले गए थे। परिवार वालों से बाद में संपर्क किया गया। जिसमें उन्होंने कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें