थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका के साथ सामूहिक दुराचार होने के मामले
में पुलिस ने एक आरोपी औसाफ को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया, जहां से कोर्ट
ने उसे जेल भेज दिया है। उधर दूसरे दिन भी बालिका की मेडिको लीगल रिपोर्ट
पुलिस को प्राप्त नहीं हो सकी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी
व्यक्ति ने गांव के ही परवेज और औसाफ पर बुधवार की रात घर में घुसकर 13
वर्षीय पुत्री के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया था। हालांकि पीड़िता की
ओर से दूसरे दिन बदल-बदल कर दी गईं तीन तहरीरों से गैंगरेंप की घटना उलझ गई
थी। पुलिस ने चौथी तहरीर पर परिवार वालों की सहमति पर परवेज व औसाफ के
खिलाफ गैंगरेप व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसओ शमसाद अहमद
ने बताया कि पुलिस ने आरोपी औसाफ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां
से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता का एक्सरे के
अलावा कई अन्य जांचें होनीं थीं, लेकिन जांचें देर से पूरी होने के कारण
अभी तक मेडिको लीगल रिपोर्ट नहीं मिली हैं। मेडिको लीगल रिपोर्ट शनिवार को
मिलेगी। जिसके बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।