बृहस्पतिवार की देर रात कचहरी के पास ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार
दी, जिससे बाइक पर सवार पुलिस लाइन निवासी 13 वर्षीय रोहित कुमार की मौके
पर ही मौत हो गई। जबकि, घायल 19 वर्षीय ललित ने शुक्रवार की सुबह जिला
अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पुलिस लाइन कॉलोनी निवासी मोहनलाल और इसी
कॉलोनी निवासी ललित कुमार के पिता लाल बाबू पुलिस महकमे में चतुर्थ श्रेणी
कर्मचारी हैं। मोहनलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम उनका पुत्र
रोहित अपने साथी ललित के साथ बाइक से नकटादाना तिराहा घरेलू सामान लेने गया
था। वापस आते समय कचहरी तिराहे के पास बाइक मोड़ते समय टनकपुर हाइवे पर
न्यूरिया की ओर जा रहे ट्रक ने दूसरे ट्रक को ओवरटेक करते समय पीछे से बाइक
में टक्कर मार दी, जिससे रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ललित घायल
हो गया। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल
पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर
ललित को घर वाले शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत
घोषित कर दिया। दोनों युवकों की मौत से उनके घरों में जहां कोहराम मच गया।
वहीं, कॉलोनी में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक रोहित तीन भाइयों में
दूसरे नंबर पर का था। उसकी दो बहने हैं, जबकि ललित तीन भाइयों लकी और आर्यन
में सबसे बड़ा था। उसकी चार बहन हैं।