फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... कहीं चलती कार में तो नहीं हुआ गैंगरेप

Fri, 03 Apr 2015 12:13 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
असम हाइवे पर सड़ा पुल के निकट जिस स्थान पर पुलिस किशोरी के साथ रेप की घटना होना बता रही है। उस स्थान पर ऐसे कोई सबूत नहीं हैं, जिससे यह साबित हो सके कि किशोरी के साथ वहां पर रेप हुआ हो। असम हाइवे पर पड़ा खून, किशोरी व उसकी भाभी के बयान इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि किशोरी को अगवा कर किसी वाहन में गैंगरेप किया गया। हवस का शिकार बनाने के बाद दरिंदे उसे सड़ा पुल के पास हाइवे के किनारे डाल गए।
विज्ञापन


कथित गैंगरेप की शिकार किशोरी की शहर स्थित एक अन्य कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी ननद बुधवार की शाम करीब पांच बजे उनके घर आईं और 20 मिनट बाद अंधेरा होने की बात कहकर घर से चली आईं। किशोरी ने जिला अस्पताल में पुलिस को बताया था कि वह रामलीला ग्राउंड में नल पर पानी पी रही थी। तभी दो युवक पीछे से आए और उसकी पीठ पर मुक्का मारा, जिससे वह बेहोश हो गई।

 इसके बाद क्या हुआ? उसे नहीं मालूम। मां की ओर से थाना सुनगढ़ी में दर्ज की गई रिपोर्ट में भी यही बात दर्शाई गई है। दूसरी तरफ यदि हम घटना स्थल को देखें तो जिस स्थान पर लड़की बेहोशी की हालत में मिली। वह सड़क का एकदम किनारा था। उस स्थान व उससे करीब एक मीटर दूरी पर खून के बड़े धब्बे साफ दिखाई पड़ रहे थे। असम हाइवे होने के कारण इस हाइवे पर पूरी रात हर पल वाहनों का आवागमन होता है। घटना स्थल से करीब 200 मीटर पर पूरनपुर पुलिस गेट चौकी है। इससे साफ है कि हाइवे की पटरी पर रेप नहीं हुआ।
विज्ञापन


घास के जिस स्थान पर किशोरी मिली उससे एक मीटर की दूरी पर पड़े खून के धब्बे इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि किशोरी को किसी वाहन से रक्तस्राव होते समय उतारा गया। पीड़ा से तड़प रही किशोरी हाइवे किनारे घास पर बैठी होगी। पुलिस का तर्क है कि आरोपी (भाई का साला) उसे बाइक से बैठाकर ले गया, जबकि किशोरी वाहन तो नहीं बता पा रही। बल्कि वह आरोपियों की संख्या सात बता रही है।

रामलीला ग्राउंड से सड़ा पुल की दूरी करीब दो किलोमीटर है। पुलिस के इस तर्क को कि आरोपी उसे बाइक पर बिठाकर ले गया मान लिया जाए तो कई सवाल खड़े हो जाते हैं। घटना स्थल पर जिस तरह से खून के  धब्बे पड़े थे। उस हिसाब से घटना स्थल पर लाते समय रास्ते में भी खून की दो-चार बूंद पड़ी होंती, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दरिंदों ने उसे कार में डालकर दरिंदगी की और उसे हाइवे पर डाल दिया होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें