फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदोई समेत दो के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 06 Oct 2015 11:30 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर थाना सुनगढ़ी पुलिस ने एक 28 वर्षीय महिला की ओर से उसके नंदोई समेत दो लोगों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने विवाहिता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

शहर निवासी एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पति ई-रिक्शा चलाते हैं। शहर निवासी नंदोई रमेश उर्फ लल्ला घर पर आते जाते थे। एक दिन मजाक के बहाने नंदोई ने उसके शरीर में हाथ लगा दिया। उसने उसे काफी भला-बुरा कहा। इससे नंदोई रंजिश मानने लगे। 11 जुलाई 15 को उसके पति घर पर नहीं थे। वह रिक्शा लेकर रेलवे स्टेशन गए थे।
रात करीब आठ बजे नंदोई अपने एक अन्य साथी के साथ घर में घुस आया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। घटना पति या फिर घर के किसी सदस्य को बताने पर जान से मार देने की धमकी दी। पति जब वापस लौट कर आए तो उसने घटना बताई।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसपी ने भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसआई ओम हरि वाजपेई ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।
-----
-बाक्स-
किशोरी के साथ दुराचार के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ व दुराचार के प्रयास की रिपोर्ट मोहल्ले के मयंक पांडेय व मुकेश शर्मा के खिलाफ दर्ज कर ली है।
शहर की एक किशोरी सोमवार को एसपी से मिली थी और मोहल्ले के दो लोगों पर कई बार छेड़छाड़ कर परेशान करने और दुराचार की कोशिश का आरोप लगाया था। शहर कोतवाल संग्राम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की गई, लेकिन वे घर पर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें