फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला पुलिस ने फटकार कर भगाया, अब एसपी से गुहार

Sat, 24 Jun 2017 06:24 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
 विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में बरखेड़ा से टरकाए जाने के बाद गजरौला पुलिस द्वारा भी बेबाक बयानबाजी कर पीड़िता को फटकार लगाकर भगा दिया गया। जिसके बाद हताश पीड़िता ने एसपी से दुखड़ा सुनाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान दरोगा सीपी सिंह पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया है। एसपी ने थाना पुलिस से पूरे मामले की 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र की एक महिला ने पांच दिन पहले एक झोलाछाप के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी 16 जून को उसकी सास की खून की जांच रिपोर्ट देने के बहाने उसको पीलीभीत ले गया। इसके बाद माधोटांडा रोड पर देवीपुरा गौटिया के पास खेत में उससे दुष्कर्म किया। पहले दिन घंटों बिठाए रखने के बाद घटनास्थल दूसरा बताकर गजरौला थाना टाल दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने गजरौला पुलिस से शिकायत की। इस पर जांच कर स्थिति स्पष्ट करने के बजाए कार्यवाहक थानाध्यक्ष सीपी सिंह ने मामले को झूठा करार दे दिया। पीड़िता से बेबाक बयानबाजी करने के बाद उसको फटकार लगाकर भगा दिया गया। शिकायत फर्जी होने पर न तो महिला पर कार्रवाई की गई, न ही इसके पीछे कोई तथ्य पुलिस दे सकी। जिससे कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए। शनिवार को पीड़िता पुलिस लाइन पहुंची। यहां एसपी देवरंजन वर्मा को अपना दुखड़ा  सुनाते हुए कार्रवाई की मांग की। यह भी बताया कि उसकी शिकायत पर न तो मेडिकल कराया गया, न रिपोर्ट दर्ज की। यही नहीं पीली पर्ची की रिसीविंग भी नहीं दी गई। बिना जांच किए पुलिस ने उसको झूठा बताकर भगा दिया। पीड़िता ने लगाए जा रहे आरोपों को सही बताते हुए न्याय की गुहार लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें