फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर से लेकर गांव तक  चला सर्च अभियान

Fri, 10 Jun 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 एकाएक लूट, डकैती और स्नैचिंग की घटनाओं ने खाकी को बेचैन कर दिया है। नकाबपोश बदमाशों की तलाश के लिए अभियान चलाकर चेकिंग की गई, जिसमें बार्डर क्षेत्र से लेकर गांव-गांव पुलिस गश्त कर संदिग्धों को तलाशती रही। एसपी, एएसपी से लेकर सिपाही तक हर कोई रातभर कार्रवाई में जुटा रहा। हालांकि कोई सफलता नहीं मिल सकी है। 
विज्ञापन

बता दें कि कच्छा बनियान पहने दर्जन भर नकाबपोश बदमाश सिलसिलेवार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। न्यूरिया के मैथी सैदुल्लागंज, सड़िया और नऊआ नगला गांव में एक रात में ही छह मकानों में लूटपाट की गई थी। इसके बाद सुनगढ़ी क्षेत्र के कुर्री गांव में ठेकेदार के मकान से दो लाख समेटे। पुलिस दावों के बीच बुधवार रात गजरौला के पुरवा खेड़ा और बिलसंडा क्षेत्र में वारदात की गई। हालांकि साक्ष्य के नाम पर पुलिस अब भी खाली हाथ है, लेकिन लगातार धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में गुरुवार रात पुलिस महकमे की ओर से चेकिंग कर संदिग्धों को तलाशा गया। शाम चार बजे से लेकर पूरी रात गांव से लेकर बार्डर से जुड़े इलाकों में बैरियर लगाकर निगेहबानी की गई। यहां से गुजरने वाले हर वाहन और व्यक्ति को रोका गया, पूछताछ की गई बाद में संतोषजनक जवाब मिलने पर छोड़ा गया। खास बात रही कि एसपी अनिल कुमार सिंह, एएसपी विकास कुमार वैद्य , समस्त थाना और सर्किल प्रभारियों के अलावा गश्त के लिए निकले एकाएक सिपाही को भी चेकिंग में शामिल किया गया। 


तीन गांव किए गए चिन्हित 
कार्रवाई के दौरान यह भी चेक किया गया कि कहीं किसी गांव में घुमंतू गैंग या फिर लूटपाट करने वाले शातिर अपराधी तो नहीं रह रहे हैं। क्राइम ब्रांच की टीम को सिविल ड्रेस में लगाकर निगेहबानी कराई गई। एसपी का दावा है कि इन दौरान तीन गांव में हलचल मिली है, जिस पर काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन



गांव में की जाएगी 
पहरे की व्यवस्था 
डकैती और लूटपाट करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र को निशाने पर लिया जा रहा है। ऐसे में पुलिस ने गांव के लोगों से भी सहयोग मांगा है। इस संबंध में ग्रामीणों के संग बैठक की गई, जिसके बाद तय हुआ कि गांव में पुलिस के अलावा ग्रामीणों के स्तर से भी पहरेदारी कराई जाए। इसमें अफसरों को पूरे सहयोग का आश्वासन गांव के लोगों से मिला है। 


बदमाशों की एक्टिविटी का लगाया पता 
शुरूआत से ही अनुमान लगाया जा रहा है कि अब तक घटित वारदातों को एक ही गैंग अंजाम दे रहा है। इसको पूरी तरह से पुष्ट करने के लिए सुनगढ़ी और न्यूरिया पुलिस की टीमें गजरौला पहुंचीं। यहां पुरवा खाग में बुधवार रात पड़ी डकैती के पीड़ितों से संपर्क साधा गया। बदमाशों के हुलिए और बातचीत के तरीके आदि के बारे में जानकारी हासिल की गई है। 

आठ संदिग्ध स्नैचर हिरासत में लिए 
इधर शहर में स्नैचिंग की घटनाओं को लेकर पुलिस ने संदिग्धों की धरपकड़ तेज की, जिसमें पूर्व में स्नैचिंग के आरोप में जेल भेजे गए शातिरों को भी कसा गया। पुलिस ने पिछले पांच साल में जेल भेजे गए 23 युवकों को सूचीबद्ध किया है। इनमें से आठ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी की जा रही है। 

10 पीबीटीपी 14
लूटपाट और स्नैचिंग की घटनाओं के लिए लगातार काम किया जा रहा है। कुछ लोग हिरासत में हैं, पूछताछ जारी है। एक टीम को खटीमा भेजा गया है। गश्त और रात्रि चेकिंग में भी सख्ती कर दी गई है, जल्द बदमाश गिरफ्त में होंगे। 
विज्ञापन

- अनिल कुमार सिंह, एसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें