फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट, तीन पकड़े

Wed, 20 Jan 2016 11:27 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव असरिया बोझ में दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान हुई राधेश्याम की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई कल्यानराम की ओर से चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया है। उधर, पुलिस ने दूसरे पक्ष की ओर से भी मृतक समेत चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार की शाम को गांव अरसिया बोझ निवासी राधेश्याम और गांव के ही हेमनाथ पक्ष के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ था। दोनों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले थे। धारदार हथियार के प्रहार से राधेश्याम की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने देर रात मृतक के भाई कल्यान राम की ओर से हेमनाथ, उमाचरन, केंद्रपाल और गंगाशरण के खिलाफ हत्या और दूसरे पक्ष के हेमनाथ की ओर से सत्यपाल, नरायनलाल, राधेश्याम और कल्यान राम के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एसओ सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात में ही पुलिस ने हत्यारोपी हेमनाथ, उमाचरन और केंद्रपाल को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सब्बल, डंड़ा व लाठी बरामद कर कब्जे में लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार तीनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें