पीलीभीत मार्ग पर बोलेरो पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में उसमें सवार नगर निवासी पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता उर्फ बबलू सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा दो अलग-अलग जगहों पर हुई दुर्घटनाओं में छात्र समेत तीन लोग घायल हुए।
रविवार को नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता उर्फ बबलू बोलेरो गाड़ी से रुद्रपुर गए थे। लौटते समय रविवार की रात चालक को झपकी लग गई, जिससे बोलेरो अनियंत्रित होकर चीनी मिल के निकट एक पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में पूर्व चेयरमैन सहित उसमें सवार नईबस्ती निवासी चालक राशिद, ग्राम रंपुरानत्थू में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी के फार्मेेसिस्ट अजय कुमार मिश्रा व पुजारी घायल हो गए। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, बाइक की टक्कर से ग्राम पतरसिया निवासी वीरपाल का 12 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार व न्यूरिया निवासी बाइक चालक वदरूल घायल हो गया। छात्र कमलेश साइकिल से स्कूल जा रहा था। उधर कसबे में जाइलों कार की टक्कर से बुग्गी चालक ग्राम रंपुरानत्थू निवासी तोताराम घायल हो गया।
कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
अमरिीा। गांव धुंधरा निवासी गिरीश अपने साले बरेली जिले के क्योलड़िया निवासी गौरीशंकर के साथ सितारगंज से लौट रहे थे। लोहिया पुल गौटिया के पास सामने से कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कैंटर लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।