फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद बनाई वीडियो क्लीपिंग

Tue, 10 Nov 2015 09:49 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और जेठ पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि दोनों आरोपी मारपीट के दर्ज एक मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने के लिए उसे पांच नवंबर को कचहरी से जबरन उठा ले गए और उसके साथ रेप किया। वीडियो क्लीपिंग भी बनाई। समझौता न करने पर क्लीपिंग नेट पर वायरल करने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने आरोपियों के खिलाफ दो महीने पूर्व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी मुकदमे में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। पांच नवंबर को वह कचहरी में पेशी पर आई थी। वापस जाते समय मारपीट के आरोपी पति अखलाक व जेठ अहमद उसे उठा ले गए और एक स्थान पर ले जाकर दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। उसकी वीडियो क्लीपिंग बना ली और समझौता न करने पर क्लीपिंग नेट पर डालने की धमकी दी। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
शहर कोतवाल संग्राम सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच दरोगा वीके सिंह को सौंपी गई है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें