- महिला के खेत पर कब्जा करना चाहता है दबंग
- गजरौला पुलिस के अनसुना करने पर एएसपी से लगाई गुहार
एक जालसाज ने पहले महिला का खेत हड़पने के लिए बैनामा करा लिया। इसके बाद दूसरे व्यक्ति को जमीन बेचकर कब्जा दिलाने की कोशिश कर डाली। महिला के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी गई। गजरौला पुलिस के अनसुना करने पर महिला ने एएसपी से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
गजरौला थाना क्षेत्र के घेरा रिछाला निवासी सुषमा देवी पत्नी धर्मपाल ने एएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव क ा दबंग युवक उसके खेत पर कब्जा करना चाहता है। पिछले दिनों आरोपी पीड़िता की सास और ननद को दवा दिलाने के बहाने पीलीभीत ले गया। जहां चाय में नशीला पदार्थ खिलाकर जालसाजी कर उनके हस्ताक्षर कागजों में ले लिए और जमीन का बैनामा करा लिया। इसका दाखिल खारिज का मुकदमा भी न्यायालय में किया है। पंद्रह जून को महिला अपने पति के साथ खेत पर काम कर रही थी। इस बीच आरोपी सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के कुछ लोगों को जमीन पर कब्जा दिलाने आ धमका। इसका विरोध करने पर महिला और उसके पति की पिटाई लगा दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने गजरौला पुलिस पर अनसुना करने का आरोप लगाकर एएसपी से कार्रवाई की मांग की है।