श्ााटऱ्र्ट सिककिऱ्र्किट से लगी अाआग
शिक्षिका के बंद मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। मकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों को हादसे की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल टीम ने बमुश्किल आग पर काबू किया।
काशीराम आवास कालोनी आवास विकास के मकान नंबर 6/65 निवासी सपना देवी पुत्री राकेश अमरिया के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका है। बुधवार को वह स्कूल गई थी। घर पर उनका 12 वर्षीय बेटा लवकुश था। देर शाम बेटा किसी काम से मकान को बाहर से कुंडी लगाकर चला गया। इस बीच शार्ट सर्किट से आग लग गई। बंद मकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। बेटा लवकुश भी शोर सुनकर मौके पर पहुंच गया। दरवाजा खोलने पर मकान में लगी आग की जानकारी हुई। इसकी सूचना पुलिस व दमकल टीम को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू किया।