फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोरों के हमले में घायल एचसीपी की मौत

Sat, 21 Feb 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर गुरुवार देर रात पशु चोरों की गाड़ी से मारी गई टक्कर में घायल छाता कोतवाली के एचसीपी की भी मौत हो गई है। अन्य घायल सिपाही का उपचार चल रहा है। देर रात ही कोसीकलां क्षेत्र में पशु चोरों ने होमगार्ड को जीप से रौंद दिया था। जैंत से पशुओं को मैक्स पिकअप गाड़ी में भर ले जा रहे चोरों ने पुलिस के रोकने पर यह दुस्साहस किया और फरार हो गए।  
विज्ञापन


रात 9:30 बजे शुरू हुए घटनाक्रम में बेखौफ पशु चोर एक के बाद एक वारदात को अंजाम देते गए।  जैंत से पशुओं की चोरी की सूचना गांव के लोगों ने दी तो पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए स्टापर लगाया। लेकिन लुटेरे यहां स्टापर में टक्कर मार कर भाग निकले।

इसके बाद मामले की सूचना छाता और कोसीकलां पुलिस को दी गई। इस पर छाता पुलिस ने हाईवे पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी थी। होटल सागर रत्ना के समीप पुलिस ने पशु चोरों की गाड़ी रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने यहां पीसीआर वैन में टक्क र मारी। यहां वैन में सवार सिपाही राजीव और एचसीपी रामवकील (56) निवासी गांव नगला इमलिया थाना पिलुआ एटा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एचसीपी को गंभीर हालत में आगरा के अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन


छाता से भी निकलने में कामयाब रहे लुटेरों ने पुलिस पर अगला हमला कोसी थाना क्षेत्र में किया। चोरों की गाड़ी गांव अजीजपुर के समीप पहुंची तो उन्होंने तीसरी बार दुस्साहस करते हुए गाड़ी पुलिस के स्टापर के ऊपर चढ़ा दी। पास ही खड़े कोसीकलां थाने में तैनात गांव जाब निवासी होमगार्ड घनश्याम पुत्र हरदेव को रौंद दिया। घनश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चोर फिर भाग निकलने में कामयाब हुए। देर रात घटना की सूचना पर एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी देहात अजय कुमार और सीओ छाता अतुल श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए थे। बदमाशों की तलाश जारी थी।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद एचसीपी और होमगार्ड के शव को पूरे सम्मान के साथ पुलिस परेड ग्राउंड पर लाया गया। यहां शहीद स्थल पर दोनों की सलामी दी गई। इस दौरान एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी क्राइम अशोक कुमार रॉय, एसपी सिटी शैलेश कुमार पांडेय, सीओ सदर अनिल यादव, सीओ छाता अतुल श्रीवास्तव, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें