फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 30 May 2015 11:33 PM IST
पूरनपुर/घुंघचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लुकटिहाई निवासी किसान 55 वर्षीय जगन्नाथ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार के लोग उसका अंतिम संस्कार करने के लिए शव चिता पर रख चुके थे। इसी बीच मृतक की पुत्री ने अपने ही पुत्र पर पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। जिसके बाद पुलिस ने चिता से शव उतरवा कर कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज राजेश्वर सिंह ने बताया कि जगन्नाथ के पुत्र नहीं था। उन्होंने करीब चार साल पहले अपनी पुत्री गांव कसगंजा निवासी रामवेटी के पुत्र रमाकांत को गोद लिया था। करीब चार माह पहले जगन्नाथ ने रमाकांत के नाम अपनी चार एकड़ भूमि नाम कर दी थी। जगन्नाथ की  रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

उसके परिवार वाले और रिश्तेदार शव का अंतिम संस्कार करने ले गए। इस बीच रामवेटी ने सीओ से मिलकर पिता की हत्या करने का आरोप अपने पुत्र रमाकांत पर लगाते हुए तहरीर दी। सीओ के निर्देश पर जगन्नाथ के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि इस बीच कुछ रिश्तेदारों ने मृतक की पत्नी मुन्नी देवी से यह कहलवाते हुए कि पति की मौत अचानक हुई है कार्रवाई से इंकार किया, लेकिन पुलिस नहीं मानी। चिता से शव को कब्जे में लेने को लेकर लोगों में रोष देखा गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर शव पीएम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें