फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किसान की मौत

Fri, 21 Apr 2017 11:11 PM IST
 अमर उजाला ब्यूरो जमुनिया (पीलीभीत)।
विज्ञापन
मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेटे की शादी का कार्ड बांटकर पिपरईया से वापस लौट रहे थे छोटेलाल 
विज्ञापन

माधोटांडा रोड पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर   
माधोटांडा रोड पर सिद्धबाबा स्थल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बेटे की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे बाइक सवार किसान की मौत हो गई। सूचना मिलने पर घर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाइक चलाते वक्त किसान ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। 
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के रानीगंज निवासी छोटेलाल खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके चार बच्चे विमलेश, विजयपाल, शब्दवती और धर्मेंद्र है। बेटे विजयपाल की नौ मई को शादी होनी है। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार सुबह छोटेलाल कार्ड बांटने पिपरईया गांव गए थे। दोपहर को घर लौटते वक्त माधोटांडा रोड पर सिद्धबाबा स्थल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए और जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया। इस पर परिवारवाले शव को घर ले गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मृतक के घर पहुंची। जहां परिवार वालों से जानकारी कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे की शादी से चंद दिन पहले पिता की मौत से परिवार का खुशनुमा माहौल मातम में बदल गया है। विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान ने हादसे की जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। साथ ही हादसे पर दुख व्यक्त कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें