फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकर्म में असफल होने पर बालक को हथौड़ी मारी

Sat, 29 Oct 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
कुकर्म में असफल होने पर बालक को हथौड़ी मारी - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर हाइवे पर सिविल लाइन चौकी के पास झाड़ियों में ले जाकर एक युवक ने दस साल के मासूम से कुकर्म करने की कोशिश की। हैवानियत में असफल होने पर आरोपी ने हथौड़ी से सिर पर वार कर बालक की जान लेने की कोशिश की। बच्चे की चीख पुकार सुनकर सिविल लाइन चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बालक को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना स्थल के निकट से बाइक सवार एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना स्थल के करीब से एक हथौड़ी भी बरामद की है। 
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यापारी के दस वर्षीय पुत्र को मोहल्ले का ही इमरान घुमाने के बहाने शुक्रवार शाम को अपने साथ ले गया। इसके बाद बाइक से बैठाकर टनकपुर हाइवे से सटी बनकटी रोड़ पर सिविल लाइन चौकी के पास झाड़ियों में ले गया। आरोप है कि जहां उसने बालक से कुकर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी युवक ने बच्चे की जान लेेने की कोशिश करते हुए उसके सिर पर हथौड़ी से कई वार किए। जिससे बालक गंभीर रुप से घायल हो गया। बच्चे की चीख पुकार सुनकर सिविल लाइन चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। झाड़ियों के पास खड़े इमरान के कपड़ों पर खून के निशान देख पुलिस ने उसे पकड़ लिया। चेक करने पर झाड़ियों में लहूलुहान हालत में बालक पड़ा मिला। जिसको लेकर पुलिसकर्मी जिला अस्पताल पहुंचे। कुछ ही देर में सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट, कोतवाल हरगोविंद सिंह मौके पर पहुंच गए। बालक के नाम पते की जानकारी की गई। जिसके बाद परिवार वालों को मौके पर बुलाया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज देने के बाद बच्चे की गंभीर दशा को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बरेली रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन

तीन घंटे तक गुमराह करता रहा आरोपी 
आरोपी इमरान पुलिस गिरफ्त में आने के बाद भी गुमराह करने पर जुटा रहा। उससे सख्त पूछताछ करने के बाद भी वह कुछ बताने को राजी नहीं हुआ। इसके बाद घटनास्थल से हथौड़ी बरामद होने और बच्चे की शिनाख्त होते ही वह बच्चे पर किए गए हमले को कबूल कर बैठा।  
बालक को एक सप्ताह से बहाने से साथ ले जा रहा था आरोपी 
पुलिस के मुताबिक आरोपी इमरान बिजली मिस्त्री है। पिछले काफी समय से वह अरब जाने की तैयारी में लगा हुआ है। इसको लेकर उसने पासपोर्ट का आवेदन भी कर रखा है। एक ही मोहल्ले के होने के कारण उसका घर आना-जाना था। करीब एक सप्ताह से वह बालक को किसी न किसी बहाने से  अपने साथ ले जा रहा था। पांच दिन पहले एक उर्स में लेकर गया था, तो रोज चीज दिलाने का लालच देकर घुमाता रहता था। 
विज्ञापन

पुलिस की सजगता से बची मासूम की जान 
अक्सर संवेदनहीनता के आरोपों को लेकर पुलिस चर्चा में रहती है, लेकिन उक्त वारदात में कोतवाली पुलिस के पुलिसकर्मियों की सजगता के चलते मासूम की जान बचाई जा सकी है। झाडिय़ों से बच्चे की चीख आने की आवाज सुनकर मौजूद एचसीपी भीमसेन दिवाकर, विजय चतुर्वेदी, कांस्टेबल राकेश सिंह और अंकित मौके पर पहुंच गए। आरोपी को मौके से पकडने के साथ ही उन्होंने खुद ही गोद में लहूलुहान हालत में बच्चे को उठाया और जिला अस्पताल ले आए। समय से अस्पताल पहुंचने पर बालक को प्राथमिक इलाज दिया जा सका। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें