फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डनलप चालक मोहनलाल ने की थी आत्महत्या

Wed, 20 Jul 2016 10:56 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी डनलप चालक मोहनलाल की मौत की गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद सुलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण हैंगिंग आया है। जिससे आत्महत्या की बात स्पष्ट हो गई है। 
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार सुबह जहानाबाद क्षेत्र के कल्यानपुर चक्रतीर्थ गांव में रातभर लापता रहने के बाद डनलप चालक 35 वर्षीय मोहनलाल का शव एक पेड़ से लटका मिला था। मौका ए वारदात पर युवक के पेड़ मुड़े होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही थी। इसमें अवैध संबंधों को लेकर वारदात होने की चर्चा गांव में तेज थी। घरवालों की ओर से हत्या की आशंका जताने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके बाद दूसरे दिन बुधवार को रिपोर्ट मिलने पर मामला आत्महत्या का निकला। हत्या को लेकर कोई साक्ष्य न तो पुलिस को मौके पर मिला, न ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा कुछ निकलकर सामने आया है। एसओ जहानाबाद भोला सिंह ने बताया कि युवक की हत्या नहीं हुई है। पता लगा है कि पारिवारिक विवाद के बाद युवक गुस्सा होकर घर से निकल गया था। आशंका है कि इसीलिए उसने आत्महत्या कर ली। घरवालों ने भी कार्रवाई कराने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें