फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े 87 हजार लूटे

Wed, 20 Jul 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाघनगर रोड पर थानाक्षेत्र के खजौला चौकी अंतर्गत आने वाले परसा-मुजहना के पास बाइक सवार बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र सिसवा माफी के संचालक से तमंचे के बल पर 87 हजार रुपये व लैपटाप लूट लिए। घटना को अंजाम देकर बदमाश असलहा लहराते भाग निकले। 
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार संतकबीरनगर जिले के दुधारा थानाक्षेत्र के चंगेरा-मंगेरा निवासी विजय नाथ शर्मा सिसवा माफी में एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। रोज की तरह बुधवार को भी वह बाइक से प्रतिष्ठान पर जा रहे थे। परसा मोड़ से रास्ता खराब होने की वजह से वह बाइक धीरे-धीरे चला रहे थे। तभी मुंह पर गमछा बांधे तीन युवक बाइक से वहां पहुंचे और उन्हें रोककर सिर पर तमंचा सटा दिया। दूसरे ने लैपटाप का बैग छीन लिया जिसमें 87 हजार रुपये व बैंक के तमाम कागजात थे। बदमाशों के जाने के बाद विजयनाथ ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। जिसके बाद एसओ राम अशीष यादव मौके पर पहुंचे और विजय नाथ से घटना के बारे में जानकारी ली। 

इससे पहले 17 जून को परशुरामपुर थानाक्षेत्र के नंदनगर चौरी में भी इसी तरह से बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से बदमाशों ने लैपटाप व रुपये लूटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें