पुलिस ने बिथरा रेलवे क्रासिंग के पास बोलेरो से छह प्रतिबंधित पशु बरामद कर थाना जहॉनाबाद के गांव हरिहरपुर निवासी चालक कयूम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी भाग निकला। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कार्यवाहक एसओ इंद्रजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि पुलिस रात गश्त पर थी। भोर करीब साढ़े चार बजे बिथरा रेलवे क्रासिंग के पास आई एक बोलेरो मैक्स गाड़ी को रोककर जब तलाशी ली गई तो उसमें छह प्रतिबंधित पशु बरामद हुए। पुलिस ने वाहन चालक थाना जहॉनाबाद के गांव हरिहरपुर निवासी कयूम अली को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गौवध व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बरामद पशुओं को देवीपुरा गौशाला भेजा गया है।