फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गिरोह का खुलासा चार गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2015 11:49 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनगढ़ी पुलिस ने घर, कार्यालय व दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर एक नाबालिग सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया हैं जबकि एक आरोपी फरार है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल, टीएफटी, जेवरात बरामद किए हैं। लिखा पढ़ी के बाद तीन को जेल और नाबालिग को बाल सुधारगृह भेजा है। पकड़े गए आरोपियों में से एक बाल विकास पुष्टाहार विभाग में लिपिक है।
विज्ञापन

शहर में पिछले कई माह से चोरियां हो रही थीं। जिसमें लैपटॉप, मोबाइल, कंप्यूटर अथवा इससे जुड़े सामान अधिक होते थे। इसके खुलासे में जुटी पुलिस ने सोमवार सुबह रामलीला मैदान के पास से दो युवकों गौहनिया निवासी सोनू व कमल किशोर को को चाकू के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया। उनकी निशानदेही पर 11 साल के एक नाबालिग व तिरूपति गोल्डन पार्क निवासी चंद्रप्रकाश उर्फ राजा को गिरफ्तार किया। चारों के कब्जे से पुलिस ने दो लैपटॉप, टीएफटी, दो कैमरे, दो मोबाइल, एक सीपीयू, दो जोड़ी पायलें, सोने की नथ, नाक का फूल, पीतल का घंटा आदि बरामद किया है। चोरी के खुलासे के बाद सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह पुंडीर ने सुनगढ़ी थाने में सदर कोतवाल अतुल प्रधान और सुनगढ़ी इंस्पेक्टर बृजेश सिंह की मौजूदगी में पकड़े गए आरोपियों और बरामद माल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस गिरोह में सोनू गैंग सरगना है जबकि प्रमोद उर्फ दुलीराम निवासी गौहनिया फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। सीओ ने बताया कि चंद्रप्रकाश बाल विकास पुष्टाहार विभाग में लिपिक है। उसके घर से लैपटॉप बरामद हुआ है।

पकड़े गए गिरोह में मुख्य सरगना सोनू व कमल किशोर पकड़े गए नाबालिग से चोरी कराने में मदद लेते थे और प्रत्येक चोरी के बाद उसे 700 रुपये देते थे। 700 रुपये के लालच में नाबालिग दोनों की बातों में आ गया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें