फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मारा गया युवक अकरम ही था

Sun, 01 Nov 2015 11:46 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर हाइवे पर थाना गजरौला क्षेत्र में बाइकों की भिड़ंत में मारे गए दूसरे अज्ञात युवक की शिनाख्त हो गई है। वह पूरनपुर के मोहल्ला ढका जप्ती निवासी अकरम था। परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचकर उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार की देर रात पूरनपुर हाइवे पर दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत हो गई थी। हादसे में गजरौला निवासी प्रभजोत सिंह और एक अज्ञात युवक की मौत हो गई थी, जबकि पूरनपुर के मोहल्ला रजागंज निवासी राजू और मृतक प्रभजोत सिंह का तहेरा भाई मनप्रीत सिंह घायल हो गया था। घायल राजू जिला अस्पताल और मनप्रीत सिंह का शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। मनप्रीत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभजोत सिंह के परिवार वालों का कहना है कि वह अपने तहेरे भाई मनप्रीत के साथ बाइक से पीलीभीत आ रहा था। उधर, मृतक युवक की शिनाख्त पूरनपुर के मोहल्ला ढका जप्ती निवासी 19 वर्षीय अकरम के रूप में हुई है। अकरम के घर वालों का कहना है कि राजू की जहॉनाबाद में रिश्तेदारी है। वहां किसी की मौत हो गई थी। वहीं से वह राजू को बाइक पर बिठाकर जहॉनाबाद से घर वापस आ रहा था और रास्ते में हादसा हो गया।  

दो भाइयों में बड़ा था प्रभजोत
सड़क हादसे में मारा गया प्रभजोत दो भाइयों में बड़ा था। वह हाईस्कूल का छात्र था। जवान बेटे की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। पिता लखवीर सिंह मोर्चरी पर बेटे का शव देख कर बिलखने लगे। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


छह महीने पहले अकरम की हुई थी शादी
पूरनपुर के मोहल्ला ढका जप्ती निवासी अकरम सात भाइयों में चौथे नंबर का था। घर की माली हालत अच्छी न होने के कारण वह मजदूरी कर पिता का हाथ बंटाता था। परिवार वालों ने बताया कि छह महीने पहले उसका निकाह हुआ था। पत्नी परवीन बेगम गर्भवती है। अकरम की मौत से पत्नी परवीन बेगम का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें