फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसाफ नहीं मिला तो आत्महत्या कर लूंगी

Sun, 28 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
रुपये - फोटो : Desk
विज्ञापन

विज्ञापन
- महिला ठेकेदार ने बीसलपुर के प्रभारी कोतवाल पर लगाए आरोप
- कहा, मुकदमा दर्ज करने के लिए पैसे मांगे, हड़काने का बात कही
 बीसलपुर पुलिस पर एक बार फिर कार्रवाई करने के लिए सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगा है। क्षेत्र की एक महिला ठेकेदार ने प्रभारी कोतवाल पर लेन-देन के मामले में मुकदमा दर्ज करने के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया है। चार माह से महिला को जांच के नाम पर थाने के चक्कर लगवाए जा रहे है। महिला ने एसपी को दिए पत्र में न्याय न मिलने पर बच्चों संग आत्महत्या की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

 बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्यासपुर की रहने वाली महिला ठेकेदार रूबी पत्नी साबिर ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि उसने मोहल्ले के ही कुछ लोगों को ईंट पाटने का काम शुरू करने के लिए एक लाख बीस हजार रुपये दिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी पैसा वापस न करने पर महिला ने तगादा शुरू कर दिया। आरोप है कि कई बार चक्कर लगाने के बाद सभी ने पैसे लौटाने से इंकार कर दिया। इसकी शिकायत बीसलपुर कोतवाल से की गई। आरोप है कि प्रभारी कोतवाल ने चार माह तक जांच के नाम पर टरकाया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगा। आरोप है कि महिला के विरोध करने पर प्रभारी कोतवाल ने सत्ताधारी नेताओं से अपनी करीबी बताकर हड़काना शुरू कर दिया और भगा दिया। पीड़िता ने बीसलपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। यही नहीं महिला ने अपने बच्चों संग आत्महत्या करने की चेतावनी भी दी है। एसपी मुनिराज ने मामले की जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें