फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं को देवहा नदी तक पहुंचाने की मिलती थी रकम

Wed, 10 Aug 2016 11:22 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 गोकशी करते पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में खुद के तस्कर होने से इंकार करते हुए बताया कि वह सिर्फ पशुओं को देवहा नदी तक पहुंचाने का काम करता है। इसके लिए उसे रकम दी जाती है। पूछताछ में सामने आए साक्ष्यों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

बता दें कि बरखेड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को कटकवारा गांव में देवह नदी के पास से मुढ़िया हुलास गांव के निवासी लालाराम को पकड़ा था। उसके पास से पांच गो वंशीय पशु बरामद हुए थे। आरोपी का बेटा मुकेश भागने में सफल हो गया था। पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में गो कशी से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी हैं। एसओ बरखेड़ा ओमहरि बाजपेई ने बताया कि आरोपी का कहना है कि उसको गांव से पशुओं को देवहा नदी तक पहुंचाने का 150 रुपया दिया जाता था। उसका बेटा काम में साथ रहता था। अब पुलिस आरोपी के बेटे मुकेश की तलाश में जुटी है। उसको भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें