फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर पर चाकू से किया जानलेवा हमला  

Fri, 12 May 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जहानाबाद।
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आठ माह के मासूम को रखने पर हुआ विवाद     
विज्ञापन

पत्नी ने बलि देने से रोकने पर वारदात को अंजाम देने का लगाया आरोप, दी तहरीर
आठ माह के मासूम को अपने पास रखने को लेकर ससुर और दामाद के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान दामाद अपने बेटे को लेकर भागने लगा। रोकने पर दामाद ने चाकू से ससुर की गर्दन पर हमला कर घायल कर दिया और भाग गया। आरोपी की पत्नी ने बच्चे की बलि देने से रोकने पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है।       
दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के महादिया गांव के रहने वाले रामऔतार ने बताया कि उसने अपनी बेटी ऊषा देवी की शादी करीब दस साल पहले पूरनपुर के चांट फिरोजपुर गांव निवासी लालाराम से की थी। उनके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि करीब तीन माह पूर्व लालाराम ने दहेज को लेकर ऊषा देवी को पीटकर घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने मायके में रह रही है। आठ माह का बेटा अपने पिता लालाराम साथ रह रहा है। कुछ दिन पहले लालाराम जहानाबाद के नवादा गांव स्थित एक भट्टे पर मजदूरी करने लगा। बृहस्पतिवार को रामऔतार अपनी पत्नी धनदेवी और बेटी ऊषा के साथ अपने धेवते को लेने पहुंचे। बच्चा रखने को लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली गलौच होने लगी। तभी लालाराम बेटे को गोद में उठाकर भागने लगा। रामऔतार ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। इस पर गुस्साए लालाराम ने चाकू से ससुर की गर्दन पर बार कर लहूलुहान कर दिया और भाग गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह ऊषा देवी ने जहानाबाद पुलिस को पति के खिलाफ तहरीर दी। इसमें आठ माह के बेटे की बलि चढ़ाने से रोकने पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बलि का आरोप पूरी तरह गलत है। दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा है। बच्चे को अपने साथ ले जाने की बात पर विवाद हुआ था। इस दौरान नशे की हालत में आरोपी ने अपने ससुर को चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। - इंद्र सिंह, इंस्पेक्टर जहानाबाद 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें