फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दलित किशोरी से दुराचार का प्रयास

Tue, 01 Sep 2015 11:51 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
दलित किशोरी को अकेला देखकर पड़ोस का एक युवक उसके घर में घुस गया और किशोरी के साथ दुराचार की कोशिश की। अचानक उसकी मां के बाजार से लौटने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकला। पीड़ित की मां ने एसपी के न मिलने पर शिकायत जांच प्रकोष्ठ को दी है। शिकायत जांच प्रकोष्ठ ने मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश सुनगढ़ी पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन

शहर की एक कांशीराम कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि वह अनुसूचित जाति की है। उसके आवास के सामने रहने वाला एक युवक उसकी पुत्री को हमेशा अश्लील फब्तियां कसता रहता है। जब घर से बाहर निकलती है तो उस पर अश्लील बातें करने की कोशिश करता है। बताया कि 24 अगस्त की शाम को वह चार बजे बाजार गई थी। बेटर घर पर अकेली थी। शाम करीब 7.30 बजे पुत्री को अकेले पाकर आरोपी घर में घुस आया और अश्लील हरकतें करते हुए दुराचार की कोशिश की। विरोध करने पर उसे जान से मार देने की धमकी दी।
इसी बीच वह बाजार से लौटकर घर पहुंची तो आरोपी रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मार देने की धमकी देकर भाग निकला। आरोप है कि जब वह थाने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जा रही थीं तो आरोपी ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और जाने नहीं दिया। उन्होंने मंगलवार को एसपी के न मिलने पर शिकायत जांच प्रकोष्ठ में तहरीर दी है। शिकायत जांच प्रकोष्ठ प्रभारी आनंद वर्मा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने और उनसे तीन दिनों में जांच आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें