फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डालचंद में सुरक्षा के बीच निकली वाल्मीकि शोभायात्रा

Tue, 27 Oct 2015 10:35 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
दो समुदायों के बीच मारपीट व पथराव की घटना के बाद दूसरे दिन डालचंद मोहल्ले में हालात सामान्य तो दिखे, लेकिन लोगों के चेहरे पर दहशत साफ दिखाई पड़ रही थी। आईजी और डीआईजी ने एसपी से घटना के बाबत जानकारी ली और जरूरी दिशा निर्देश दिए। पूरे दिन मोहल्ले में भारी पुलिस बल तैनात रहा। वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गई।
विज्ञापन

सोमवार को मोहल्ला डालचंद में सफाई को लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए थे। दोनों में जमकर मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं थीं। बरेली परिक्षेत्र के आईजी और डीआईजी ने एसपी से हालातों की जानकारी ली और वाल्मीकि जयंती को लेकर निकलने वाले जुलूसों की कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिए थे।
मोहल्ले में दूसरे दिन भी खाकी का कड़ा पहरा रहा। लेकिन लोगों के चेहरे पर दहशत साफ झलक रही थी। सड़कों पर चहल पहल भी कम दिखी। शाम को वाल्मीकि जयंती पर शोभा यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गई। शोभायात्रा की सुरक्षा में सीओ सिटी कौशलेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम सदर के अलावा आठ एसआई, 15 सिपाही और पीएसी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी जवाहर ने बताया कि मोहल्ला डालचंद में स्थिति सामान्य है। जुलूस की सुरक्षा में सीओ, आठ एसआई और, 15 सिपाहियों के अलावा पीएसी भी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें