फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम का आरोपी ठग पकड़ा, अन्य की तलाश

Fri, 24 Jul 2015 11:30 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
भोलेभाले नौजवानों को नौकरी का झांसा देकर खाते में रकम जमा कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। आरोपी का चालान कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर निवासी मृदुल सक्सेना ने एक कंपनी का विज्ञापन देख फोन किया। बातचीत के बाद कंपनी के सदस्यों ने उसे झांसे में लेकर अच्छी नौकरी का सब्जबाग दिखाया और बताए गए खाते में 72 हजार रुपये जमा करा लिए। कुछ दिनों बाद उसे ठगे जाने का अहसास हुआ। तब उसने सुनगढ़ी थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच की साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र त्यागी कर रहे थे। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर एवं खातों की जांच करते हुए जांच अधिकारी ने खाता धारक का पता लगा लिया और बृहस्पतिवार को बिजनौर से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसका चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

साइबर ब्रांच प्रभारी ने बताया कि पकड़े गया आरोपी बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र के गांव खुशहाल निवासी चंद्रसेन है। नौकरी की बात करने के बाद ठग गिरोह के सदस्य इसके बैंक खाते में धनराशि मांगते थे। उन्होंने बताया कि बातचीत में दिल्ली के मनोज पांडेय और बनारस के एक आरोपी का नाम प्रकाश में आया है। जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।

पकड़ा गया आरोपी चंद्रसेन ने का कहना है कि पहले वह भी कंपनी के सदस्यों के जाल में फंस गया था। बाद में उसके खाते में गिरोह के सदस्य पैसा मंगाते थे और एटीएम कार्ड से निकाल लेते थे। इसके एवज में उसे नाम मात्र का कमीशन मिलता था।

खाते में मिले 51 हजार
क्राइम ब्रांच की साइबर सेल द्वारा पकड़े गए आरोपी के बैंक खाते में 51 हजार रुपये जमा पाए गए हैं। इस पर क्राइम ब्रांच ने बैंक अधिकारी से वार्ता कर खाते को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें