फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो सवार छह बदमाश गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2015 10:50 PM IST
न्यूरिया/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैथी सैदुल्लागंज मोड़ पर लूटपाट के इरादे से खड़े बोलेरो सवार छह बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से एक 315 बोर की देशी रायफल, तीन कारतूस और चाकू बरामद हुए।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाश बरेली के थाना नवाबगंज और हाफिजगंज क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

एसओ दलवीर सिंह वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस गश्त पर थी। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि एक बोलेरो मैथी सैदुल्लागंज के पास खड़ी है। उसमें सवार पांच-छह लोग असलहों के साथ है, जो लूटपाट के इरादे से खड़े हैं।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर थाना हाफिजगंज के गांव कुदरनापुर निवासी रामपाल, नवाबगंज निवासी गुड्डू उर्फ छोटू, मुकेश, रामऔतार, सोमपाल और शरीराम को दबोच लिया और बोलेरो कब्जे में ले ली।
विज्ञापन


गुड्डू उर्फ छोटू के पास एक देशी रायफल व तीन कारतूस, रामपाल के पास चाकू बरामद हुआ। एसओ ने बताया कि बदमाशों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद सभी बदमाशों का चालान कर दिया गया। पुलिस पकड़े गए बदमाशों की अपराधकि कुंडली खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें