फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर युवती से दुराचार की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 04 Oct 2015 10:52 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से गांव जा रही युवती से बाइक पर लिफ्ट देकर गांव के ही युवक ने रास्ते में बलात्कार किया। इस मामले की डेढ़ माह बाद कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने कहा कि 22 अगस्त को उसकी पुत्री शहर आई थी। शाम को वापसी में देरी होने पर वह आसाम रोड चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही थी। इस दौरान गांव का ही खेमकरन बाइक से वहां आया और युवती को घर चलने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। आरोप है रास्ते में उसने गन्ने के खेत में उसके साथ दुराचार किया।
युवती की शिकायत पर घरवालों ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इस पर घर वालों ने अब कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है। सुनगढ़ी थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विवाहिता से छेड़छाड़, तहरीर दी
पीलीभीत। शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर देकर दो युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि घर से शहर आते जाते अक्सर मोहल्ले के दो युवक उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। उसकी शिकायत पर जब पति ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर धमकी दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सुनगढ़ी एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया तहरीर मिली है। दोनों पक्षों में झगड़े की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें