फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर गैंगरेप के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 23 Jun 2015 11:56 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने विवाहिता से गैंगरेप के प्रयास के मामले की रिपोर्ट मंगलवार को दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर की एक विवाहिता ने बताया कि 29 अगस्त 14 की शाम 7.30 बजे मोहल्लेे के दो लोगों ने घर में घुसकर तमंचों के बल पर उससे गैंगरेप करने का प्रयास किया था। घर में उस समय वह अकेली थी। पति बाजार से सब्जी लेने गए थे। कुछ समय बाद पति लौटे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद वह उन लोगों के घरों पर शिकायत करने गई तो उनके घर वालों ने उसे लात घूसों से पीटा, गाली गलौज किया और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

मामले की तहरीर उसी दिन कोतवाली में दी गई लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की, तभी कोर्ट की शरण ली गई। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में मोहल्ले के ही सतीश, होरीलाल, मुकेश को नामजद किया गया है और उनके एक साथी को अज्ञात बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें