सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रैन बसेरे में रंगरेलियां मना रहे प्रेमी युगल से प्रभारी अधीक्षक ने मंगलवार को कान पकड़कर उठक बैठकें लगवाईं।
स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधीक्षक डॉ. ठाकुर दास ने बताया कि मंगलवार को सुबह स्वास्थ्य केंद्र के रैन बसेरे में एक प्रेमी युगल रंग रेलियां मना रहा था। प्रभारी अधीक्षक अपने आवास से निकलकर जब परिसर में टहल रहे थे, तब उनकी नजर उन पर पड़ी। प्रभारी अधीक्षक द्वारा पुलिस बुलाने की धमकी देने पर प्रेमी युगल ने कान पकड़कर उठक बैठकें लगाईं और भविष्य में ऐसी गलती न करने का आश्वासन दिया। तब प्रभारी अधीक्षक ने उन्हें जाने दिया। प्रेमी युगल शहर के ही एक मोहल्ले के रहने वाले थे।