फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही को धक्का देकर बाइक से कूदकर भागा बदमाश, दबोचा

Mon, 01 Jun 2015 11:09 PM IST
पूरनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
डाक्टरी मुआयने को ले जाते समय एक बदमाश हथकड़ी समेत सिपाही की बाइक से कूद कर भागने की कोशिश की। दोनों पुलिसकर्मियों ने खेत में काम कर रहे कुछ लोगों की मदद से उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने उसकी हिस्ट्री तलाशी तो वह ढाई हजार का इनामियां बदमाश निकला। पुलिस के मुताबिक आरोपी बदमाश खीरी जिले के तिकुनियां क्षेत्र में एक एसएसबी जवान की हत्या में भी वांक्षित है। सिपाही प्रेमपाल की ओर से देर शाम आरोपी के खिलाफ पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

घटना पूरनपुर-घुंघचाई मार्ग पर गांव कल्यानपुर के पास की है। घुंघचाई चौकी इंचार्ज राजेश्वर सिंह ने बताया कि गांव गोपालपुर निवासी प्रताप सिंह को रविवार की शाम चार किलोग्राम डोडा समेत गिरफ्तार किया गया था। चालान से पहले आरोपी को डाक्टरी जांच के लिए कांस्टेबल संजेश यादव और प्रेमपाल बाइक से पूरनपुर ले जा रहे थे। संजेश बाइक चला रहा था। बीच में आरोपी बैठा था। उसके पीछे कांस्टेबिल प्रेमपाल बैठा था।
गांव कल्यानपुर के पास प्रताप सिंह बाइक चला रहे सिपाही को धक्का दे दिया जिससे बाइक गिर गई। गाड़ी के गिरते ही बदमाश खेतों की ओर हथकड़ी समेत भागने लगा। वहीं बाइक गिरने से दोनों सिपाही मामूली रूप से घायल हो गए। मगर वह इसकी परवाह किए बगैर बदमाश के पीछे दौड़ पड़े।
विज्ञापन

यह देख खेत में काम कर रहे कुछ लोगों ने भी बदमाश का पीछा किया। कुछ दूर जाने के बाद प्रताप को पुलिस ने पकड़ लिया। बाद में दोनों कांस्टेबिलों और आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया।

एसएसबी का हत्यारोपी इनामी है आरोपी
पूरनपुर। चौकी इंचार्ज राजेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी ने 15 महीने पहले लखीमपुर खीरी  जिले के तिकुनियां क्षेत्र में एक एसएसबी जवान की हत्या भी की थी। प्रताप उसमें नामजद है। आरोपी तब से फरार था। उसके ऊपर ढाई हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। वहीं एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रताप के पकड़े जाने की सूचना उन्होंने खीरी पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें