फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी ने दोगुना करने के नाम पर हड़पे 3.50 लाख

Thu, 08 Oct 2015 10:56 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में प्राइवेट कंपनियों द्वारा लोगों का जमा धन हड़पने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मोहल्ला खैरुल्लाशाह निवासी मोहम्मद अनस अंसारी ने जिले की एक कंपनी पर तीन वर्ष में धन दोगुना करने के बहाने जमा कराई गई 3.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अनस अंसारी ने बताया कि शहर के ही तीन लोग एक प्राइवेट कंपनी चलाकर लोगों का धन निवेश करते हैं। कंपनी के तीनों लोग उसके पास आए और तीन वर्ष में रकम दोगुनी होने की बात कहकर कंपनी में पैसा जमा करने को कहा। झांसे में आकर उसने 20 जुलाई 2012 को 3.50 लाख रुपये निवेश कर दिए। तीन साल पूरे होने पर जब उसने जमा धनराशि वापस लौटाने को कहा तो तीनों आरोपी उसे आजकल करते हुए टकराते रहे। अब उसका जमा धन भी वापस नहीं कर रहे हैं।
 पैसे लौटाने का दबाव बनाने पर अब साफ इंकार कर दिया है। आरोप है कि पैसा मांगने पर जान से मार देने की धमकी दी। आरोप है कि कंपनी ने जालसाजी कर शहर के सैकड़ों लोगों का करोड़ों रुपये दबा रखा है। पीड़ित ने एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने शहर कोतवाल को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें