फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के प्रबंधक और टीचर ने बारहवीं के छात्र को पीटा

Fri, 21 Aug 2015 11:24 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के माधोटांडा रोड स्थित स्प्रिंगडेल कॉलेज के प्रबंधक जगोता और अध्यापक एसके शर्मा ने कक्षा 12 के छात्र चंद्रशेखर की जमकर पिटाई कर दी। छात्र ने मां और मामा के साथ थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। सुनगढ़ी पुलिस ने छात्र की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। छात्र को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

थाना जहॉनाबाद के गांव बारातबोझ निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि वह माधोटांडा रोड पर स्थित स्प्रिंगडेल कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। वह शहर में रहकर पढ़ाई करता है। शुक्रवार की सुबह वह कॉलेज गया था। वहां कॉलेज कैंपस में पांच-छह साथी छात्रों के साथ खड़ा था। इसी बीच रजिस्टर लेकर अध्यापक एसके शर्मा दफ्तर की ओर जा रहे थे। अध्यापक के गुजरने के बाद किसी छात्र ने तेज आवाज लगा दी। इस पर थोड़ी देर बाद मौके पर प्रबंधक जगोता के साथ पहुंचे अध्यापक ने उसे पकड़ लिया और बिना किसी पूछताछ से उसकी लोहे की राड से जमकर पिटाई कर दी।
उसने मारपीट की सूचना शहर के मोहल्ला अवधनगर कॉलोनी में रहने वाले अपने मामा नरेंद्र वर्मा को दी। इस पर वह कॉलेज पहुंचे। नरेंद्र का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन उन्हें करीब एक घंटे तक बैठाए रखा, लेकिन कोई बातचीत नहीं की। सूचना पर छात्र की मां नत्थोदेवी भी पहुंच गई, लेकिन कॉलेज प्रबंधन के वार्ता न करने पर छात्र अपनी मां और मामा के साथ थाना सुनगढ़ी पहुंचा और घटना की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि छात्र की ओर से कॉलेज प्रबंधक जगोता और अध्यापक एसके शर्मा के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है। छात्र को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।  

प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों से टीचर की क्या बात हुई। यह मुझे नहीं पता है, लेकिन शोर मचाने पर टीचर ने बच्चे को एक टीप मार दी थी। लोहे की राड से पिटाई करने की बात गलत है। छात्र के साथ कोई मारपीट नहीं हुई है।
विज्ञापन

- हेमंत जगोता, प्रबंध निदेशक
स्प्रिंगडेल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें