फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए

Fri, 21 Aug 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार वाले शीतला माता मंदिर में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो गए और पीछे से चोरों ने मकान में घुसकर लाखों का माल पार कर दिया। घर लौटने पर जानकारी हुई तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। मोहल्ला बढ़पुर निवासी श्रद्धा पांडेय पत्नी चंद्रप्रकाश बच्चों के साथ गुरुवार को शीतला माता मंदिर में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम
विज्ञापन


में शामिल होने गई थीं। मकान में किसी के न होने पर चोर दीवार फांद कर घर में घुस आए। चोरों ने कमरों के तालों को तोड़ दिया। यहां से चोर बक्सों और अटैचियों के ताले तोड़कर नगदी और जेवर चोरी कर ले गए। रात करीब 10 बजे जब श्रद्धा बच्चों को लेकर घर पर पहुंचीं तो घर का हाल देखकर चोरी का पता चला। घटना की जानकारी पर आसपास के लोग भी आ

गए। गुरुवार को मामले की जानकारी श्रद्धा ने सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह को दी।  वह भी वहां पर पहुंचीं।  पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। श्रद्धा पांडेय ने बताया कि चोर उनके यहां से 25 हजार रुपये नगद और करीब 2.50 लाख के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें