फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रह अमीन की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट

Wed, 28 Jan 2015 11:52 PM IST
पूरनपुर/पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रह अमीन राधेश्याम की संदिग्ध हालात में 23 जुलाई 2014 को हुई मौत मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अमीन की विधवा की ओर से उसके छह रिश्तेदारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला कायस्थान के संग्रह अमीन राधेश्याम की जुलाई 2014 में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। संग्रह अमीनों के प्रतिनिधि मंडल ने तब तैनात रहे इंस्पेक्टर से मिलकर राधेश्याम के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी, लेकिन परिवार वालों की ओर से सूचना न मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। इधर, अब राधेश्याम की विधवा कमलेश राठौर ने पति की जहर देकर हत्या करने का आरोप कुछ रिश्तेदारों पर लगाया है। विधवा को आरोप है कि उसके रिश्तेदार उसके पति की दुकान और घर को कब्जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी के चलते 14 जून 2014 को उसकी पिटाई कर घर से निकालने का प्रयास किया गया। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी थी। आरोप है कि उक्त रिश्तेदारों ने उसके पति को 22 जुलाई 2014 को जहरीला पदार्थ खिला दिया। अगले दिन उसके पति की मौत हो गई थी। आरोप है कि शव को पोस्टमार्टम नहीं कराने दिया गया और अंतिम संस्कार करवा दिया गया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कमलेश राठौर  की ओर से उनकी सास राजवती, रिश्तेदार मोहल्ला कायस्थान निवासी बलराम की पत्नी द्रोपदी, बरेली के मोहल्ला नखासा नवादा निवासी मदनलाल की पत्नी सत्यवती, मदन लाल, बीलसपुर के बारह पत्थर निवासी राममूर्ति, हरीशंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें