नेशनल पर हाइवे पर हो रहे निर्माण के लिए आया तारकोल से भरा टैंकर खाली करते वक्त अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भीषण रुप से ले लिया। जिसमें एक युवक गंभीर रुप से झुलस गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। जिसके बाद से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। इधर गांव में हादसे को लेकर अफरा तफरी मची रही।
बरेली-हरिद्वार नेशनल हाइवे के एक टुकड़े का निर्माण कार्य पिछले काफी दिनों से कराया जा रहा है। ठेकेदारों की ओर से बारात बोझ में अपना गोदाम बनाया गया है। यहीं पर सारी गाडिय़ां और निर्माण सामग्री रखी जाती है। शुक्रवार देर शाम तारकोल से भरा टैंकर गोदाम में बनाए गए टैंक में खाली किया जा रहा था। इस बीच अचानक अज्ञात कारणों के चलते उसमें आग लग गई। जिसमें तारकोल खाली करा रहा बारात बोझ निवासी मजदूर 40 वर्षीय दयाराम पुत्र नेतराम गंभीर रुप से झुलस गया। जिसको बमुश्किल बाहर निकालकर मौके पर मौजूद लोगों ने सीएचसी भर्ती कराया। इधर आग ने कुछ ही देर में भीषण रुप ले लिया। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू किया। इस दौरान क्षेत्र मे हड़कंप मचा रहा।