फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सोने के सिक्कों के साथ देवर-भाभी गिरफ्तार

Fri, 18 Nov 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
Gold bond - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नकली सिक्कों को असली सोने का बताकर लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए उसके दो सदस्यों को दबोच लिया। उनके पास से 2380 नकली सोने के सिक्के बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी रिश्ते में देवर-भाभी हैं। पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें एसीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पौड़ी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



 शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को लकड़ीपड़ाव निवासी मुक्तियार पुत्र जानी ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी कि बुधवार शाम एक व्यक्ति उसके पास आया और सोने के दो सिक्के सस्ते दामों में बेचने लगा। उसने बताया कि उन्हें ये सिक्के खुदाई में मिले थे।

उनकी बातों पर भरोसा करते हुए उसने दो सिक्के खरीद लिए। उसने जब सिक्कों को ज्वैलर्स को दिखाया, तो ये नकली पाए गए। इसके बाद बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे एक टीम कौड़िया चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रही थी, तभी उन्हें आरटीओ चेक पोस्ट की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखा।
विज्ञापन


वह पुलिस को देखते ही वह दिल्ली फार्म की ओर भागने लगा, जिसे कुछ दूरी पर ही दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से करीब 1300 नकली सोने के सिक्के बरामद हुए।पूछताछ में आरोपी की पहचान गाजियाबाद के सुदामा पुरी निवासी सीताराम पुत्र ओंकार के रूप में हुई। उसने बताया कि वह कोटद्वार में नकली सिक्के बेचने आया है।

इसमें उसके साथ उसकी रिश्ते की भाभी भी शामिल है, जो अभी बिजनौर गई हुई है। इस पर पुलिस नेे आरोपी महिला को भी 1080 नकली सिक्कों के साथ बिजनौर बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। महिला की पहचान गाजियाबाद निवासी मीरा देवी पत्नी देवा के रूप में हुई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी जेआर जोशी ने बताया कि दोनों ठग अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं। पर्दाफाश करने वाली टीम में कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल, उपनिरीक्षक सतेंद्र भाटी, उर्मिला बिष्ट, अमित राणा, मुकेश कुमार, विनीत कुमार व अरुण कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें