मोहल्ला ग्यासपुर निवासी मुन्ना मियां के बंद घर से चोर गुरुवार रात दो लाख की संपत्ति चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
मुन्ना मियां ने बताया कि वह गुरुवार रात ट्रक लेकर लालकुआं से बजरफुट लेने गए थे। उनकी पत्नी अंजुम दिल्ली स्थित अपने मायके गईं थीं। घर में ताला पड़ा था। रात में किसी समय चोर घर में घुस गए। चोरों ने कमरे और संदूक का ताला तोड़कर 35 हजार की नगदी और जेवर समेत लगभग दो लाख का माल चोरी कर लिया। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।