फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिक और दुकान से हजारों की चोरी

Sun, 13 Dec 2015 11:58 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मेन बाजार में चोर छत पर चढ़कर दूसरी मंजिल का वेंटीलेटर तोड़कर किराना व्यापारी और डॉक्टर की क्लीनिक से नौ हजार रुपये की नगदी सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। मेन बाजार में हुई घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारी नेताओं ने शीघ्र खुलासा न होने पर मंगलवार को धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मेन बाजार में डॉ. गोविंदराम गुप्ता और किराना व्यापारी मुकेश गुप्ता की दुकान में चोरी हुई। चोरों ने समीप की खाली पड़ी जगह से छत पर चढ़कर घटना को अंजाम दिया। डॉ. गोविंदराम गुप्ता ने बताया कि छत से चढ़े चोरों ने वेंटीलेटर तोड़कर दुकान की ऊपरी मंजिल पर प्रवेश किया। अंदर घुसे चोरों ने दुकान में पहुंचकर दराज में रखी पांच हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। चोरों ने उनके पड़ोसी किराना व्यापारी मुकेश गुप्ता की दुकान के ऊपरी मंजिल का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। दरवाजा न टूटने पर चोर यहां भी वेंटीलेटर तोड़कर दुकान में घुसे। किराना व्यापारी ने बताया कि चोर उसकी दुकान से हजारों रुपये की मेवा और चार हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर पहुंची नगर चौकी पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
व्यापारी नेता राजेंद्र आर्य, हाजी लाडले ने घटना मौके पर पहुंचकर मेन बाजार में हुई चोरी पर रोष व्यक्त किया। व्यापारी नेता हाजी लाडले ने बताया कि सोमवार तक चोरी का खुलासा यदि पुलिस नहीं कर पाई तो व्यापारी मंगलवार को धरना-प्रदर्शन करेंगे। नगर चौकी इंचार्ज आरके पांडेय ने बताया कि दोनों घटनाओं की तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें