फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर कोतवाल लाइन हाजिर  हरगोविंद को मिला चार्ज

Fri, 27 May 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में लगातार घटित हो रहे अपराधों का खुलासा न होने और नई वारदातों को रोकने में असफल साबित रहने वाले शहर कोतवाल पर गाज गिरी है। कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। देर रात अचानक हुई कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन

पिछले दिनों शहर में एकाएक चोरी की वारदातें घटित हुई थीं। इसके अलावा बाइक चोरी की घटनाओं में भी लगातार इजाफा हो रहा था। उधर, अज्ञात शव की शिनाख्त करने में भी पुलिस की ओर से कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। पुरानी घटनाओं के खुलासे नहीं किए जा सके और नई वारदातों को रोकने में भी पुलिस असफल रही, जिसको लेकर एसपी ने कोतवाल को जल्द खुलासे का अल्टीमेटम दिया था। दिए गए समय के बाद भी पुलिस एक भी घटना को वर्कआउट नहीं कर सकी, जिस पर एसपी अनिल कुमार सिंह ने कोतवाल भरत कुमार गौतम को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर बरेली से स्थानांतरण पर आए इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह को शहर कोतवाल बनाया गया है। बताया जा रहा है कि नवागत कोतवाल बरेली में कई बड़ी चोरियों और डकैतियों का खुलासा कर चुके हैं। बढ़ती चोरी की घटनाओं की रोकथाम करने और खुलासे के उदे्श्य से उनको यहां तैनाती दी गई है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और क्राइम कंट्रोल न कर पाने को लेकर कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें