मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी चीनी मिल कर्मचारी रामपाल बाल्मीकि के बंद
पड़े घर से चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। सूचना के बाद
भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
रामपाल ने बताया कि वह 25 सितंबर
को अपने घर वालों के साथ घर में ताला लगा जिला बरेली के कस्बा फरीदपुर
स्थित अपनी रिश्तेदारी में गया था। इसी बीच चोरों ने किसी रात में रोशनदान
का सीखचा तोड़कर मकान के भीतर प्रवेश किया और घर में रखी 55 हजार की नगदी,
दो सेलफोन, जेवर और कपड़े समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति चुरा ले गए।
चोर जिस रास्ते से घर में घुसे थे, उसी रास्ते से बाहर चले गए। मेन गेट पर
ताला ज्यों का त्यों पड़ा रहा, जिसकी वजह से पड़ोसियों को भी चोरी की
जानकारी नहीं हो पाई। रामपाल मंगलवार को जब घर लौटा, तब उसे चोरी की
जानकारी हुई। चोरी की सूचना मिलने पर मोहल्ले के तमाम लोग मौके पर जमा हो
गए। चोरों ने कीमती सामान ढूढने के प्रयास में काफी सामान बिखेरकर डाल दिया
था। रामपाल ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दे दी है।
कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना तो कर लिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की।