फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटावेटर में फंसने  से किसान मरा

Fri, 01 Jul 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
रोटावेटर में फंसी घास निकाल रहे किसान की हादसे में मौत हो गई। घास निकालते वक्त अचानक ट्रैक्टर चलने लगा और किसान रोटावेटर में फंसता चला गया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के कुकरीखेड़ा गांव के रहने वाले जमुना प्रसाद का 32 वर्षीय पुत्र चंद्रपाल खेती करता है। गुरुवार सुबह गांव का ही भोलानाथ ट्रैक्टर को लेकर खेत पर जाने के लिए निकला। ट्रैक्टर स्टार्ट करने के बाद देखा कि रोटावेटर में घास फंसी हुई है। इस पर घास निकालने के लिए उतर गया और ट्रैक्टर स्टार्ट रहा। किसान घास निकाल ही रहा था कि अचानक ट्रैक्टर आगे बढ़ा और रोटावेटर में उसका हाथ फंस गया। जब तक ट्रैक्टर मालिक भोलानाथ ने ट्रैक्टर बंद किया, तब तक किसान की रोटावेटर में फंसकर मौत हो चुकी थी। हादसे का पता लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। आसपास के तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था। उसके दो बच्चे 12 वर्षीय अनुज और आठ वर्षीय आदर्श है। कि सान की मौत के बाद से पत्नी गायत्री देवी का रो रोकर बुरा हाल है। जहानाबाद एसओ भोला सिंह ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें